फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये उन दिनों की बात है: जुदा हो जाएंगे समीर और नैना, कहानी में आएगा यह ट्विस्ट

Mon, 19 Feb 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Yeh Un Dinon Ki Baat Hai
90 के दशक के टीन-एज रोमांस पर आधारित मशहूर शो 'ये उन दिनों की बात है' की कहानी में ट्विस्ट आने वाला है। तमाम उटा-पटक के बाद समीर और नैना की प्रेम कहानी अभी पटरी पर लौटी ही थी कि अब उन दोनों के जुदा होने की नौबत आने वाली है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Yeh Un Dinon Ki Baat Hai
सीरियल की कहानी अब दो साल की लीप लेने वाली है। कहानी में मोड़ तब आएगा जब समीर के नाना जी जय प्रकाश का निधन हो जाएगा। समीर फिलहाल अहमदाबाद में अपने नाना जी के साथ रहता है। मगर उनके निधन के बाद समीर के माता-पिता उसे अपने साथ दिल्ली ले जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Yeh Un Dinon Ki Baat Hai

समीर महेश्वरी के दिल्ली चले जाने के दो साल बाद नैना अग्रवाल भी उसी कॉलेज में दाखिला लेती है जहां समीर पढ़ाई करता है। गौरतलब है कि सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' एक सच्ची कहानी पर आधारित है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'ये उन दिनों की बात है' की कहानी सुमित मित्तल और शशि मित्तल की लव स्टोरी पर आधारित है। बता दें कि सुमित और शशि इसी शो को प्रोड्यूजर भी हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Yeh Un Dinon Ki Baat Hai
शो में समीर महेश्वरी का किरदार रणदीप राय निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इसी प्रोडक्शन हाउस के सीरियल 'दीया और बाती' में 'छोटू' का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं नैना अग्रवाल का रोल आशि सिंह कर रही हैं। यह आशि का पहला सीरियल है। 

पढ़ें: 'पहरेदार पिया की' से रूठे फैंस क्या मानेंगे 90's की इस लव स्टोरी से?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें