कलर्स चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘डांस दीवाने’ के शनिवार रात हुए फिनाले में नितिन और गौरव ने खिताबी मुकाबला जीतकर विजयी ताज पहन लिया है। विजेताओं को 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार इस मौके पर दिया गया। फिनाले में अभिनेता कार्तिक आर्यन की मौजूदगी सबसे खास रही और माधुरी दीक्षित ने भी इस दौरान खूब रंग जमाया।