फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalljiet Kaur: दलजीत ने पति को किया एक्सपोज, निखिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किया खुलासा, बोली-कुछ शर्म करो

Sat, 25 May 2024 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
दलजीत कौर और निखिल पटेल के अलग होने की अफवाहें इस साल फरवरी में पहली बार सुर्खियों में आईं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध की ओर इशारा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। आइए जानते हैं कि दलजीत ने क्या लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
दलजीत कौर  - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निखिल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "तुम अब हर रोज बेशर्मी से उसके साथ सोशल मीडिया पर हो। तुम्हारी पत्नी और बेटा शादी के 10 महीने बाद वापस आ गए। पूरा परिवार अपमानित है। बच्चों के लिए थोड़ी गरिमा अच्छी होती!"
विज्ञापन

3 of 5
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
दलजीत ने कहा, "कम से कम आपको अपनी पत्नी के प्रति सार्वजनिक रूप से थोड़ी गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी, क्योंकि मैं भी कई कई चीजों के बारे में चुप रही हूं।" दलजीत की इस पोस्ट से उनके फैंस हैरान रह गए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर निखिल को लताड़ भी लगाई।

4 of 5
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था, "वह अपने बच्चों की खातिर चुप रहना चुनती हैं, जबकि उनका परिवार उन्हें गिरने से बचाने के लिए हमेशा साथ खड़ा रहता है। वह इंतजार करती हैं कि सभी इसका सम्मान करेंगे और इस पर कोई टिप्पणी भी नहीं करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोल भी शुरू किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों से पूछा, "एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में आपका क्या विचार है?" उन्होंने तीन विकल्प दिए: लड़की, पति या पत्नी। निखिल से शादी के बाद दलजीत अपने बेटे जेडन के साथ नैरोबी, केन्या चली गईं। कुछ महीने पहले, अभिनेत्री भारत लौट आईं और वर्तमान में बैंगलोर में रहती हैं। हालांकि, अब फैंस अभिनेत्री पर सवालों की बौछार कर रहे हैं।

Jee le Zaraa: ठंडे बस्ते में नहीं जाएगी जी ले जरा, आलिया-कैटरीना और प्रियंका के साथ फिर काम शुरू करेंगे फरहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें