फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डायन' के एक्टर मोहित ने खोली टीवी एक्ट्रेस टीना की पोल, बोलीं थीं-गलत ढंग से छुआ था मुझे

Wed, 06 Mar 2019 12:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tina Dutta Mohit Malhotra - फोटो : file photo
टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) ने अपने को-स्टार मोहित मल्होत्रा (Mohit Malhotra) पर इंटीमेट सीन के दौरान गलत तरह से छूने का आरोप लगाया था। टीना के इन आरोपों के बाद मोहित मल्होत्रा अपने बचाव में उतर आए हैं। मोहित मल्होत्रा ने अपना बयान जारी कर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इसके साथ ही कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर वह अपना बयान क्यों बदल रही हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Mohit Malhotra Tina Dutta - फोटो : file photo
मोहित मल्होत्रा (Mohit Malhotra) ने अपने बयान में कहा - 'अगर वह इतनी अनकंफटेबल थीं तो उन्होंने मुझे क्यों नहीं कहा? हम लोगों ने 50 लोगों की मौजूदगी में शूट किया। सभी लोग हमें देख रहे थे और कैमरे में सब कुछ है। जैसा वह बता रही हैं ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। मोहित ने कहा इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें मैं और टीना दोनों ही थे। मीटिंग में यह फैसला हुआ था कि हम लोग न्यूज चैनल को बयान जारी कर इन खबरों को मात्र अफवाह बताएंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
Tina Dutta Mohit Malhotra - फोटो : file photo
मोहित मल्होत्रा ने आगे कहा - 'मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि यह सब कहां से आ रहा है? पहले टीना ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, अब टीना ने बिल्कुल अलग बयान दिया है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह अपना बयान कैसे बदल सकती हैं? मैं टीवी इंडस्ट्री में 11 साल से काम कर रहा हूं किसी भी एक्ट्रेस ने इस तरह की शिकायत नहीं की। मैं काफी मुश्किलों से इस मुकाम पर पहुंचा हूं।'

4 of 5
Tina Dutta Mohit Malhotra - फोटो : file photo
आपको बता दें, मोहित मल्होत्रा और टीना दत्ता 'डायन' सीरियल में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कुछ दिन पहले टीना दत्ता ने मिड डे से बात करते हुए मोहित पर इंटीमेट सीन के दौरान गलत तरह से छूने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार मोहित को कई बार शूटिंग के दौरान वॉर्निंग दी गई लेकिन मोहित सीन के दौरान नहीं रुके। बात इतनी बढ़ गी थी टीना सेट पर ही रोने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tina Dutta Mohit Malhotra - फोटो : file photo
टीना दत्ता (Tina Dutta) ने इस बात का खुलासा पिंकविला से बात करते हुए भी किया। टीना ने इंटरव्यू के दौरान कहा - 'जब शूट कर रहे थे तो मोहित से जुड़ी कई सारी परेशानियां आईं। इस बारे में मैंने प्रोडक्शन टीम को बताया। टीम सपोर्टिव थी, मैंने बालाजी प्रोडक्शन के साथ भी काम किया है।' जानकारी के मुताबिक सेट पर दोनों ही स्टार शूटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें