फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: एकता कपूर ने एक साल तक सैलरी लेने से किया इंकार, दिहाड़ी मजदूरों के लिए उठाया ये बड़ा कदम

Sat, 04 Apr 2020 03:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ekta kapoor - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो रहा है। मुंबई में सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग रुक गई है। मशहूर निर्माता और टीवी क्वीन एकता कपूर को भी अपनी बालाजी प्रोडक्शन कंपनी बंद करनी पड़ी है। इस कंपनी में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं, जिनमें दिहाड़ी मजदूर भी शामिल हैं। एकता ने इन सभी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ekta kapoor - फोटो : social media
एकता कपूर ने ट्वीट कर एलान किया है कि वो एक साल तक अपनी सैलरी नहीं लेंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'कोरोना संकट का प्रभाव बहुत बड़ा, अभूतपूर्व और बहुआयामी है। हम सभी को ऐसी चीजें करने की जरूरत है जो हमारे आसपास और हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोगों की कठिनाइयों को कम करें।'
विज्ञापन

3 of 5
एकता कपूर
एकता कपूर ने आगे लिखा है, 'बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करने वाले फ्रीलांसरों और दिहाड़ी मजदूरों की देखभाल करना मेरी पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शूटिंग नहीं होने और अनिश्चितकाल तक सब बंद होने के कारण हम भविष्य में भारी नुकसान उठाने वाले हैं। मैं एलान करती हूं कि मैं बालाजी टेलीफिल्म्स में अपनी एक साल की सैलरी नहीं लूंगी जो कि पूरी 2.5 करोड़ रुपये है। आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही तरीका है, साथ रहना। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।'

4 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
एकता कपूर के अलावा सलमान खान और शाहरुख खान भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए आगे आए हैं। सलमान ने 25 हजार मजदूरों की मदद करने की बात कही है। उन्होंने इन लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी हैं।  वहीं शाहरुख खान भी 5500 मजदूरों की मदद का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media
इनके अलावा अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा, कंगना रनौत, करण जौहर, अजय देवगन जैसे सितारे भी पीएम केयर्स फंड में आर्थिक मदद दे चुके हैं।

पुलिस और डॉक्टर्स पर हमले की बॉलीवुड सितारों ने की कड़ी निंदा, जावेद अख्तर से लेकर ऋषि कपूर तक ने कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें