फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नाम उछलते ही सामने आई कॉमेडियन सिद्धार्थ की मां, बोलीं-बेटे को ड्रग्स की लत है

Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ सागर
कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के लापता होने की गुत्थी उलझ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। अपने लापता होने का जिम्मेदार उन्होंने पैरेंट्स को बताया। अब सिद्धार्थ ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि उनके साथ क्या-क्या हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी उन्हें ड्रग्स देती थी और उन्होंने मुझे जबरदस्ती पागलखाने में भी डाल दिया था। सिद्धार्थ सागर के इस बयान को सुनकर उनकी मां सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ की मां ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया, सिद्धार्थ गलत हाथों में पड़ गया है लेकिन गलत बंदा नहीं है। आंखों में आंसू और रूंधे गले से सिद्धार्थ की मां ने आगे कहा, सिद्धार्थ अच्छा लड़का है। अलका सागर ने बताया, सिद्धार्थ ऐसा कभी नहीं था लेकिन नशे ने उसे ऐसा बना दिया। इस सबको देखने के बाद मुझे लगने लगा है कि मैं भी सुरक्षित नहीं हूं।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ सागर
अलका सागर ने बताया कि मेरे बेटे को नशे की लत है। मेरा बेटा ड्रग्स के नशे में इस कदर फंस चुका है कि उसे जरा भी रोका टोकी पसंद नहीं है। इतना ही नहीं अलका ने बताया कि सिद्धार्थ बात-बात पर इस कदर चिढ़ जाता है कि मारपीट पर उतर आता है।

4 of 5
सिद्धार्थ सागर
आपको बता दें कि रविवार को सिद्धार्थ ने  प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया, 'मेरी जिंदगी उस समय बदल गई, जब मेरी मम्मी की जिंदगी में सुयश गाडगिल (सिद्धार्थ के पेरेंट्स 20 साल पहले अलग हो चुके हैं) नाम के लड़के की एंट्री हुई, तब सब बिगड़ गया। मुझे सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से ही परेशान नहीं किया जाता था बल्कि वो मुझे ड्रग्स भी देते थे। उन्होंने कहा एक समय ऐसा आ गया जब मैं बहुत ज्यादा मानसिक तनाव महसूस करने लगा। जब मैंने अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया तो मुझे पता चला कि वो मुझे खाने में ड्रग्स मिला कर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ सागर
बता दें कि सोमी सक्सेना नाम की एक दोस्त ने अपने फेसबुक पर सिद्धार्थ के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'क्या आपको सिद्धार्थ सागर याद हैं। ये 4 महीने से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार 18 नवंबर 2017 को देखा गया था। किसी को नहीं पता कि वो कहां है। वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद करो।' थोड़ी देर बाद सोमी ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें