फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma Love Story: जब कपिल शर्मा ने गिन्नी से कहा-हमारा रिश्ता नहीं हो सकता, "मेरी कमाई से ज्यादा महंगी है तुम्हारी कार"

Sun, 09 Jan 2022 03:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने दम पर टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कपिल शर्मा के शो में बड़े से बड़े सेलेब्स भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचते हैं। शायद ही कोई ऐसा सेलेब्स हो जो कपिल को न जानता हो। कपिल ने अपनी मेहनत के बल पर ही ये मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया पर भी कपिल की लंबी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में कपिल ने अपने संघर्ष कि दिनों को याद करते हुए। अपनी पत्नी गिन्नी से उनकी लव स्टोरी के बारे में भी बात की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath - फोटो : amar ujala
कपिल शर्मा ने अपनी और गिन्नी चतरथ की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया कि, जब मै और गिन्नी मिले तो वह मुझसे तीन से चार साल जूनियर था। जहां मैं कमर्शियल आर्ट्स में पीजी डिप्लोमा कर रहा था तो वहीं गिन्न उस समय जालंधर कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही थी। उस समय पैसों की बहुत किल्लत थी। इसी वजह से मैं अपनी पॉकेट मनी निकालने के लिए थिएटर करता था और इसी वजह से मैं एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज जाता रहता था। कपिल ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, कि गिन्नी बहुत अच्छी स्टूडेंट थी, इसलिए मैंने उसे अपना असिस्टेंट बनाने का फैसला लिया। माजकिया लहजे में बात करते हुए कपिल ने कहा वैसे शादी के बाद वो मेरी टीचर बन गई है।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : amar ujala
इसलिए गिन्नी से रिश्तें के लिए कर दिया था मना-
आज कपिल शर्मा इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था कि कपिल के पास पैसे नहीं हुआ करते थे। एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कपिल ने आगे कहा कि जब उन्हें इस बात के बारे में पता चला कि गिन्नी उन्हें पसंद करती हैं तो मैंने उससे कही कि जिस कार में तुम आती हो वो मेरे परिवार की कमाई से भी ज्यादा कीमत की है। इसलिए हमारे बीच रिश्ता नहीं हो सकता है।

4 of 5
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram
गिन्नी हैं कपिल की ताकत-
कपिल शर्मा  और गिन्नी अपनी शादी-शुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। कई मौको पर मे अपनी पत्नी के बारे में बात करते रहते हैं। पहले भी इंटरव्यू में कपिल ने अपनी पत्नी गिन्नी के बारे बात करते हुए कहा था कि गिन्नी उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने हर बुरे वक्त में कपिल का साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ, अनायरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
दिसंबर 2018 में की थी शादी-
अगर बात करें कपिल शर्मा की शादी शुदा लाइफ की तो उन्होंने गिन्नी चतरथ के साथ साल 2018 में शादी की थी। इसके एक साल बाद 2019 में गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने अनायरा रखा है। अब कपिल का एक प्यारा सा बेटा भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें