भारती सिंह भारत की सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियंस में से एक हैं। छोटे से शहर से आई भारती ने आज कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भारती ने 3 दिसम्बर 2017 में लेखक हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। हालांकि शादी से पहले इनके अफेयर की भनक किसी को नहीं थी। लेकिन आज के समय में भारती और हर्ष टीवी के सबसे लोकप्रिय और क्यूट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों जब साथ में होते हैं तो लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते, अक्सर कई बार दोनों से शोज पर माता-पिता बनने के बारे में भी पूछा जाता है।
भारती सिंह बनने वाली हैं मां
हालांकि इससे पहले कई बार दोनों के माता-पिता बनने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन दोनों ने इसे गलत बताया। लेकिन अब अपनी प्रेग्नेंसी की खुशी खुद भारती ने अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। भारती सिंह अपने फैंस को हैरान करने के साथ-साथ हसाने का भी कोई मौका नहीं गंवाती, ऐसे में भारती ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया और अपनी खुशी बांटी।