फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो से अचानक गायब हुए चंदू, सामने आकर कहा- मेकर्स नहीं बुला रहे

Wed, 06 Mar 2019 03:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चंदन प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' इन दिनों टेलीविजन पर छाया हुआ है। टीआरपी चार्ट में कपिल का शो लगातार बना हुआ है। इस खुशी के चलते कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी के साथ हनीमून के लिए एम्स्टर्डम पहुंचे गए हैं, लेकिन इधर उनके करीबी दोस्त और शो के महत्वपूर्ण कॉमेडियन चंदन प्रभाकर मुसीबत में हैं। हाल में चंदन ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma chandan prabhakar
कपिल शर्मा शो' के महत्वपूर्ण कॉमेडियन 'चंदू चाय वाला' यानी चंदन प्रभाकर पिछले कुछ समय से गायब हैं। उनके फैंस उन्हें लंबे समय से मिस कर रहे हैं। लोग अब सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे हैं, इसी के चलते अब चंदन सामने आए हैं और उन्होंने इस बात की सच्चाई बताई है।
विज्ञापन

3 of 5
चंदन प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल में चंदन ने महा शिवरात्रि के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर एक यूजर ने उनसे पूछा- हैप्पी महाशिवरात्री प्यारे चंदन जी, आप महान हैं और कोई भी आपको कभी नहीं हरा सकता है। आपय जल्द से जल्द शो में वापस आएं। हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। हम सभी चंदू से प्यार करते हैं।




 

4 of 5
चंदन प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया
फैंन के इस कमेंट पर चंदन ने जवाब देते हुए लिखा- मैं जानबूझ कर शो से गायब नहीं हूं. शायद मेरा किरदार और मेरी एक्टिंग काम नहीं कर रही है इसलिए शो मेकर्स मुझे एपिसोड में नहीं ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma chandan prabhakar
चंदन के कमेंट को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें निर्माताओं और उनके करीबी कपिल शर्मा द्वारा दरकिनार कर दिए जाने से वह बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। बता दें कि कपिल शर्मा के सबसे पहले और सबसे पुराने सहयोगियों में से एक चंदन प्रभाकर हैं। वह कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल का भी प्रमुख हिस्सा थे और द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के शुरुआती एपिसोड में भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें