फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrities: तंगहाली के बाद इन सितारों ने चखा अमीरी का स्वाद, फकीर से अमीर बनने की कहानी सुन दंग रह जाएंगे आप

Mon, 21 Aug 2023 11:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा जगत के सितारों को सभी से बहुत प्यार और सम्मान मिलाता है। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में हर रोज कोई न कोई स्टार बनने का सपना लिए पहुंचता है। कोई अपनी किस्मत और कड़ी मेहनत के दम पर स्टार बन जाता है, तो कोई फेल हो जाता है। लेकिन हर सितारे के पीछे संघर्ष जरूर होता है, जो उसके फैंस को हैरान कर देता है। हम आज आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था। लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सब कुछ पा लिया। इन सितारों की संघर्ष की कहानियां बहुत ही प्रेरणादायक हैं, जो हम आपको बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं ... 
विज्ञापन

2 of 6
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
अब्दु रोजिक
दुनिया के सबसे छोटे सिंगर के नाम से मशहूर अब्दु रोजिक ने 'बिग बॉस' के घर में अपनी क्यूटनेस से सबका दिल लिया था। उनकी हर अदा पर लोगों को प्यार आता है और वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक आज एक शानदार जिंदगी जीते हैं पर एक समय ऐसा भी था जब उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता था। उनकी हालत इतनी बुरी थी कि वह पैसे कमाने के लिए सचमुच सड़कों पर गाते थे। लेकिन उन्होंने इन हालातों से लड़कर न केवल अपने घर की स्थिति सुधारी बल्कि पूरी दुनिया में नाम भी कमाया। 
विज्ञापन

3 of 6
नोरा फतेही - फोटो : insta

नोरा फतेही
आज बॉलीवुड की सबसे सिजलिंग डांसर और आइटम गर्ल बन चुकी नोरा फतेही का सफर भी बहुत मुश्किलों भरा रहा है। आज बेशक इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माता-निर्देशक उन्हें कास्ट करना चाहते हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कोई पूछने वाला भी नहीं था। नोरा फतेही जब अपना करियर बनाने के लिए भारत आईं तो उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 'झलक दिखला जा' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और उन्हें खूब लोकप्रियता और प्यार मिला।

4 of 6
शिव ठाकरे - फोटो : instagram/shivthakare9
शिव ठाकरे
आज एक से बढ़कर एक रियलिटी शोज में नजर आ रहे आपके पसंदीदा शिव ठाकरे झुग्गियों में रहते थे। उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बुरी थी। वह घर चलाने में  अपने पिता की मदद करने के लिए दूध के पैकेट और अखबार बेचते थे। शिव ठाकरे का सफर 'रोडीज' से शुरू हुआ था और उनकी किस्मत 'बिग बॉस मराठी 2' जीतने के बाद बदल गई। इस शो की ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली थी। 
विज्ञापन

5 of 6
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद
अपने अतरंगी कपड़ों के चलते सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी मुखर रही हैं। अभिनेत्री कई बार सार्वजनिक रूप से अपने संघर्ष के दिनों और परिवार द्वारा दरकिनार किए जाने की बात को स्वीकार कर चुकी हैं। उर्फी का सोशल मीडिया सेंसेशन बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं थी। जब वह छोटी थी तभी उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था क्योंकि उनके माता-पिता ने उनको सपोर्ट नहीं किया था। उन्होंने एक बार यह भी खुलासा किया था कि वह सात लोगों के परिवार में एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं। वह अपने तरह-तरह के कपड़ों की वजह से मीडिया खबरों में छाई रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया
एमसी स्टैन
बिग बॉस 16 के विजेता रहे एमसी स्टैन के फकीर से अमीर बनने के सफर से कोई अनजान नहीं है। एमसी स्टैन भी शिव ठाकरे की तरह ही झुग्गियों और मलिन बस्तियों में रहते थे। वह अपने  जीवन के बारे में कई बार खुलकर बात कर चुके हैं।  उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने अपने जीवन में आर्थिक दिक्कतें देखी हैं लेकिन अब अपनी मेहनत से उन्होंने काफी कमाई कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें