फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp : तीन घंटे तक जेल के कॉरिडर में बंद रहीं पायल रोहतगी, इस हरकत से मेकर्स पर भड़कीं

Wed, 02 Mar 2022 10:19 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस कॉन्ट्रोवर्सियल शो में प्रतिभागी कई खुलासे कर रहे हैं। वहीं अब एक कंटेस्टेंट ने तो शो के मेकर्स पर ही सवाल उठा दिया है। 'लॉक अप' का एक नया प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें अभिनेत्री पायल रोहतगी शो के मेकर्स पर सवाल खड़ी करती नजर आ रही हैं। पायल रोहतगी प्रोमो में कहती नजर आ रही हैं कि आप ने मुझे तीन घंटे तक लॉक रखा। प्रतिभागियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी बनती है। तीन घंटे तक लॉक रखना मुझे ये बात पसंद नहीं आई।

 
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Instagram
प्रोमो में मुनव्वर फारुकी भी दिख रहे हैं, जो पायल रोहतागी को समझाते हैं। मुनव्वर कहते हैं कि यहां कोई भी दरवाजा ऐसा नहीं है जो टूट नहीं सके। इसके बाद पायल जेल की सीढ़ी पर चढ़ जाती हैं और उसे तोड़ने में लग जाती हैं। अब देखना होगा कि किस वजह से पायल रोहतगी को तीन घंटे तक कॉरिडोर में लॉक रखा गया। कंगना रणौत के इस शो में कंटस्टेंट्स भी एक से बढ़कर एक आए हैं। जेल को बबीता फोगट ने अखाड़ा बना दिया है। वे यहां सभी को पहलवानी सिखाती नजर आईं। वहीं शिवम एक्ट्रेस सारा खान  को शायरियां सुनाने में व्यस्त दिखें।

 
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Instagram
एंट्री के साथ कंगना से हुई थी बहस
शो में पायल रोहतगी की भी एंट्री हुई और एंट्री के साथ ही कंगना और उनमें जोरदार बहस भी। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जब पायल को कंगना ने बीच में रोका तो पायल भड़क गईं। दरअसल पायल पर जब आरोप लगाए गए तो उन्होंने बचाव में कंगना का उदाहरण देने की कोशिश की। इसपर कंगना ने उन्हें रोकते हुए कहा- आप अपनी बात करिए...मेरा उदाहरण मत दीजिए। इस पर पायल ने उन्हें कहा आप भी तो बेवजह आलिया और उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को हमेशा बीच में लाती हैं।


 

4 of 5
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
पूनम पांडे ने शो में किया चौंकाने वाला खुलासा
पूनम पांडे ने शो में अपने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे पर शराब पीकर मारने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री का कहना है कि उनके पति ने प्रताड़ित किया था। जिसकी वजह से वो ब्रेन हैमरेज का शिकार भी हुई थीं। शो में करणवीर बोहरा ने पूनम पांडे से पूछा कि क्या उन्होंने सच में सैम बॉम्बे से प्यार किया था। जिसके बाद पूनम करणवीर को अपने जिंदगी के राज बताती हैं। पूनम ने स्वीकारा कि उन्होंने सैम बॉम्बे से प्यार किया था लेकिन अब उन्हें वे पसंद नहीं करती। पूनम ने कहा कि किसे पीटा जाना पसंद होगा। पूनम ने बताया कि सैम काफी कंट्रोलिंग थे। वे उन्हें फोन तक इस्तेमाल नहीं करने देते थे। सैम को शराब की भी लत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media
कौन हैं पायल रोहतगी
पायल रोहतगी टेलीविजन का जाना माना नाम है। वो मॉडल भी हैं। हालांकि, अपने काम से ज्यादा पायल अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पायल ने पहलवान संग्राम सिंह के साथ हैं। संग्राम और पायल स्टार प्लस के रियलिटी शो नच बलिए 7 में नजर आ चुके हैं। रोहतगी ने प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और दीया मिर्जा के साथ फेमिना मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा बनकर अपने करियर की शुरुआत की थी। पायल को सुपरमॉडल मिस टूरिज्म वर्ल्ड का खिताब मिल चुका है। वहीं पायल निर्देशक दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें