शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ के फैंस ने शहनाज को किया था ट्रोल
एक बार सोशल मीडिया पर शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। इस दौरान सिद्धार्थ के फैंस ने शहनाज पर ‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए’ जैसे कॉमेंट्स किए थे। उन दिनों सिद्धार्थ ने शहनाज का सपोर्ट किया और एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कृपया आपको उसे शर्मिंदा करने की जरूरत नहीं है। ये उनकी गलती है, ये उनके फैनडम के कुछ लोग हैं। उन्होंने खुद से इन सब चीजों को लोगों से रोकने के लिए कहा है, जैसा कि मैंने कहा है। बस सभ्य बनें और इस जगह को बेहतर बनाएं ताकि हम आनंद ले सकें और एक-दूसरे से सीख सकें। ये सेंस बनाता है।’