कश्मीरा शाह
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीरा शाह से लड़ाई
उर्फी जावेद फैशन सेंस और विवादित बयान के अलावा, अपनी लड़ाइयों की वजह से भी मशहूर हैं। उनकी और कश्मीरा शाह के बीच का विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था और इसकी शुरुआत सुजैन खान की बहन फराह खान अली के एक कमेंट से हुई थी, जिसमें उन्होंने उर्फी के फैशन को बकवास बताया था। इस पर उर्फी ने भी जवाब दिया था। हालांकि, इन दोनों की फाइट में कश्मीरा शाह भी कूद पड़ी थीं और उन्होंने कहा था कि यह लोग सिर्फ इंस्टाग्राम पर फेमस हैं। इस पर उर्फी ने पलटवार करते हुए कहा था, 'मैं इंस्टाग्राम पर फेमस हूं रियाल लाइफ ने नहीं', लेकिन आप तो दोनों जगह फेमस नहीं हैं।' इसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया था यहां तक कि कश्मीरा ने उर्फी का मजाक बनाते हुए उन्हें अनपढ़ तक कह दिया था। दोनों के बीच लंबे समय तक बयानबाजी जारी रही थी।