फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nia Sharma Birthday: एक्ट्रेस नहीं पत्रकार बनना चाहती थीं निया शर्मा, ऐसे बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

Fri, 17 Sep 2021 09:50 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सबसे सेक्सिएस्ट एशियन महिला निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। उन्होंने काली- एक अग्निपरीक्षा टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। दिल्ली की रहने वाले नेहा शर्मा देखते ही देखते कब इस माया नगरी की निया बन गईं किसी को पता नहीं चला। एक के बाद एक कई हिट शोज करने के साथ ही निया शर्मा ने खुद की पर्सनैलिटी काम करना शुरु किया। टीवी में भोली भाली दिखने वाली निया आज एशिया की सबसे हॉट लड़कियों में शुमार होती हैं। निया खतरों के खिलाड़ी की विनर रह भी रह चुकीं हैं। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से आग लगाने वाली निया इंडस्ट्री अपने बोल्ड अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन निया के लिए ये सफर इतना आसान नहीं रहा। आज उनके 31वें जन्मदिन पर जानिए कौन हैं निया और कैसे वो बन गईं टीवी कि दुनिया का सबसे बड़ा नाम।
विज्ञापन

2 of 5
निया शर्मा - फोटो : Instagram
दिल्ली की हैं निया
निया शर्मा का असली नाम नेहा है। उनका जन्म दिल्ली में  17 सितंबर 1990 में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की थी। मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने मॉडलिंग और टीवी जगत में कदम रखा। साल 2010 में उन्हें उनका पहला टीवी सीरियल 'काली एक अग्निपरीक्षा' मिला। इस सीरियल में उन्हें काम करने का मौका तो मिला, लेकिन वह पहचान बनाने में असफल रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
निया शर्मा नया अवतार - फोटो : instagram
सफलता की सीढ़ी
निया को छोटे पर्दे पर काम करने के कई ऑफर मिल रहे थे। लेकिन उन्होंने साल 2011 में 'एक हजारों में मेरी बहना है' में काम करना शुरु कर दिया। शो इतना बड़ा हिट हुआ कि निया घर घर में पहचानी जाने लगीं। शो में उन्होंने मान्वी का किरदार निभाया था और उनकी चुलबुली अदा ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद वो जमाई राजा, फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी, इश्क में मरजावा और नागिन 4 जैसे सुपरहिट शो का हिस्सा भी रहीं। 2020 में नेहा फिर से फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में भी नजर आईं और शो को जीता भी।

4 of 5
निया शर्मा - फोटो : Instagram
3 बार बनी तीसरी सबसे सेक्सी वुमन
आपको जानकार हैरानी हो सकती है लेकिन निया शर्मा 3 बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। दरअसल, ब्रिटिश न्यूजपेपर ईस्टर्न आई ने एशिया की 100 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद निया को तीसरा स्थान मिला था। इस सर्वे में निया ने इस लिस्ट में आलिया और कैटरीना जैसी टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस को पछाड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निया शर्मा नया अवतार - फोटो : instagram
विवादों से रहता है नाता
निया अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से विवादों का भी हिस्सा बन जाती हैं। चाहें वह सोशल मीडिया हो या फिर कोई अवॉर्ड फंक्शन। निया अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं निया अपने जन्मदिन के अजीबों गरीब केक की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें