फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करके बदली इन 6 टीवी एक्ट्रेस की जिंदगी, दीपिका ने तो 6 महीने बाद ही जीता था 'बिग बॉस'

Wed, 10 Jul 2019 05:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Pooja Ghai, Gautami and Dipika - फोटो : instagram
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस पूजा घई (Pooja Ghai) ने हाल ही में दूसरी शादी रचाई। क्योंकि में पूजा ने सुहासी का रोल निभाया था। शादी की जानकारी पूजा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके फैंस को दी। पूजा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने दूसरी शादी रचाई हो। टीवी इंडस्ट्री हो या फिर सिनेमाजगत ऐसे कई सारे स्टार्स हैं जिन्हें दूसरी शादी में खुशियां मिलीं। जानिए ऐसी 6 टीवी एक्ट्रेस जिन्होंने दूसरी शादी रचाई। 
विज्ञापन

2 of 7
Shweta, Raja and Abhinav - फोटो : file photo
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कसौटी जिंदगी' से देशभर में फेमस हुईं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पहली शादी तकलीफों से भरी रही। श्वेता ने राजा चौधरी से शादी की थी जिसके बाद मारपीट की खबरें आई। इसके बाद श्वेता ने राजा चौधरी को तलाक दे दिया। तलाक के कुछ वक्त बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। श्वेता और अभिनव का एक बेटा है। जबकि राजा चौधरी से एक बेटी पलक है। 
विज्ञापन

3 of 7
Tanaaz Irani and Bakhtiyaar Irani - फोटो : instagram
तनाज ईरानी (Tanaaz Irani) इन दिनों दीपिका कक्कड़ के सीरियल 'कहां तुम कहां हम' में नजर आ रही हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि तनाज ने बख्तियार ईरानी से दूसरी शादी की है। बख्तियार तनाज से उम्र में 8 साल छोटे हैं। बख्तियार से पहले तनाज ने मशहूर थिएटर आर्टिस्ट फरीद कुरीम से शादी की थी। हालांकि यह शादी नहीं चल सकी। 

4 of 7
Ram Kapoor and Gautami
गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) और राम कपूर की जोड़ी टीवी की दुनिया में परफेक्ट कपल के तौर पर फेमस है। गौतमी की राम कपूर के साथ पहली शादी नहीं है। इससे पहले गौतमी ने फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। यह शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई। 
विज्ञापन

5 of 7
Dipika Kakar - फोटो : file photo
दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी। शादी के 3 साल तक उन्होंने इस बाद को छुपाकर रखा। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने परिवार की मौजूदगी में साल 2017 में 'नच बलिए' के सेट पर दीपिका को प्रपोज किया था। दोनों ने 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली। दीपिका ने शादी के समय अपना धर्म बदल लिया था।  इसके कुछ वक्त बाद वह 'बिग बॉस' में गईं और शो जीता। 
विज्ञापन

6 of 7
Rucha Gujrati - फोटो : Facebook
'कुसुम', 'कुमकुम' और 'गंगा' जैसे सीरियल में काम कर चुकीं रूचा गुजराती (Rucha Gujarati) ने पहली शादी में तकलीफें झेली। रूचा ने बिजनेसमैन मितुल सांघवी से अक्टूबर 2012 में शादी की थी और अप्रैल 2013 में दोनों अलग हो गए। रूचा के अलग होने की वजह मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना कही गई। इसके बाद रूचा ने साल 2016 में अपने करीबी दोस्त विशाल से शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ashwini Kalsekar with Husband - फोटो : instagram
अश्विनी कलसेकर (Ashwini Kalsekar) भी दूसरी शादी में बेहद खुश हैं। अश्विनी ने एक्टर नितेश पांडे से शादी की थी। इन दोनों की शादी महज 4 साल ही चली। इसके बाद अश्विनी ने मुराली शर्मा से शादी की। मुराली शर्मा कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गोलमाल सीरीज' शामिल है। वहीं अश्विनी कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। इन सीरियल्स में 'शांति', 'शक्तिमान', 'कसम से', 'जीते हैं जिसके लिए' और 'कवच काली शक्तियों से' शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें