फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद पर सफाई: शहनाज गिल के लिए नहीं था आसिम रियाज का ट्वीट, पोस्ट में सच्चाई बताते हुए हेटर्स को दिया करारा जवाब

Tue, 28 Dec 2021 07:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आसिम रियाज, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 में नजर आ चुके आसिम रियाज अपने एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। आसिम ने अपने लेटेस्ट ट्वीट एक ऐसी बात लिखी, जिसे शहनाज गिल से जोड़कर देखा जा रहा है। इस ट्वीट के बाद से ही शहनाज और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आसिम रियाज को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं, आसिम रियाज को फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी फटकार लगाई है। लेकिन अब आसिम रियाज ने अपने ट्वीट की असल सच्चाई बताई है।
 
आसिम ने बताई ट्वीट की सच्चाई
आसिम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी के बताया कि उनका ट्वीट शहनाज गिल के लिए नहीं था। बल्कि ये उनके कुछ और दोस्तों के लिए था, जो अभी पार्टी कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से सिपंथी ना लेने की बात भी कही है।
विज्ञापन

2 of 5
आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्तों के लिए था आसिम का ट्वीट
आसिम ने सभी ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘मुझे आप लोगों की अटेंशन मिल गई है और अब मुझे लग रहा है कि मुझे सामने आकर इस बात को क्लियर करना चाहिए। मैंने पिछले महीने जम्मू के अपने एक अच्छे दोस्त को खोया है और मेरे उसी ग्रुप के कुछ दोस्त अभी गोवा में पार्टी कर रहे हैं। तो मैं उन्हें यह बता रहा था। आप सब जो समझ रहे हैं वैसा कुछ नहीं है।’  
विज्ञापन

3 of 5
आसिम रियाज - फोटो : instagram: asimriaz77.official
आलोचकों को लगाई फटकार
आसिम रियाज ने आगे लिखा, ‘याद रखिए अगर मुझे किसी से भी कुछ कहना होगा, तो मेरे अंदर इतनी हिम्मत है कि मैं सामने आकर मुंह पर बोलूं। मेरे कुछ और भी करीबी दोस्त हैं। मेरे घरवालें भी है। तो मुझे टारगेट करना बंद करें। लूपहोल्स निकालना बंद करें और सिंपथी लेना भी बंद करें।’

4 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विवाद पर हिमांशी खुराना ने भी दिया रिएक्शन
आसिम रियाज से पहले उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। हिमांशी ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में उन लोगों को फटकार लगाई, जो आसिम को ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब कुछ फैंस आपको आसान टारगेट बनाने लगते हैं तो कुछ सेलेब्स भी आपकी जिंदगी का मजाक उड़ाने लगते हैं। आसिम-हिमांशी को टारगेट करो, क्योंकि वह सिर्फ आपके बारे में ही बात कर रहे हैं। और तो डांस कोई कर नहीं सकता। और पीआर भी कितना ज्यादा कर दिया कि न्यूज भी लगवा दी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल, आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम
इस ट्वीट पर ट्रोल हुए थे आसिम रियाज
आसिम ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ‘अभी कुछ डांसिंग क्लिप्स देखे.... सच में लोग इतनी जल्दी अपनों को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं क्या बात क्या बात….#Newworld।’ आसिम का ये ट्वीट शहनाज गिल के उस वीडियो के बाद सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस अपने मैनेजर की शादी में डांस करती दिख रही थीं। इसी वजह से आसिम का ये ट्वीट सिडनाज के फैंस को पसंद नहीं आया और सभी ने आसिम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, अब आसिम ने सारी सच्चाई बता दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें