फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: इन तीन को मिलेगी काल कोठरी की सजा, इस बार भी होगा डबल एविक्शन

Fri, 26 Oct 2018 08:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस के घर 40 वें दिन एक बार फिर बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि रेलगाड़ी टास्क के खत्म होने के बाद घर में काल कोठरी की सजा का ऐलान होगा। ऐसे में तीन सदस्यों को जेल की सजा दी जानी है। इस बार जसलीन, श्रीसंथ और शिवाशीष कालकोठरी का शिकार बनने वाले हैं...

 

विज्ञापन

2 of 5
tv show
बता दें कि वूट के एक वीडियो के मुताबिक जैसे ही कालकोठरी की सजा के लिए श्रीसंथ का नाम लिया जाता है श्रीसंथ का एक बार फिर उग्र रूप देखने को मिलता है। श्रीसंथ ने साफ कर दिया है कि वह जेल में नहीं जाएंगे। वहीं, दीपक ने जसलीन को जेल भेजे जाने की बात कही और बिग बॉस को इसका कारण भी बताया है। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
दीपक ने बताया कि बीते दिन जसलीन ने सुरभि से लड़ाई के दौरान 'पागल' शब्द का इस्तेमाल किया था और साथ ही 'पागलखाने से लोग आ जाते हैं' ये बात बोली थी जिसके चलते उन्हें काल कोठरी में जाना चाहिए। बता दें कि श्रीसंथ का नाम वाइल्ड कार्ड से घर में एंट्री करने वाले रोहित सुचांती ने लिया है।

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
रोहित ने श्रीसंथ को जेल भेजने की बड़ी वजह बताई है। रोहित ने बताया कि श्रीसंथ ने सुरभि को लेकर घर में गंदे इशारे किए थे। लेकिन इस पर जसलीन कहती है कि खुद सुरभि पूरे दिन घर में गालियां ही देती रहती हैं। लेकिन उनकी बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। वहीं, श्रीसंथ भी अड़ पड़े हैं और कहते हैं कि जब कोई गलती की ही नहीं तो मैं क्यों जाउं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होने वाला है। इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जिसमें निर्मल सिंह और कृति- रोशमी की जोड़ी बाहर हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें