फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंथ की इस हरकत को अगर ना देखते बिग बॉस तो खतरे में पड़ जाती इस कंटेस्टेंट की जिंदगी

Fri, 26 Oct 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस 12 के घर 39वें दिन भी कैप्टेंसी हासिल करने के लिए रेलगाड़ी टास्क जारी रहा। लेकिन इस दौरान श्रीसंथ ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली जो उन्हें अपना कद देखते हुए नहीं करनी चाहिए थी। माना बिग बॉस के घर में गाली-गलौज और लड़ाई झगड़ा आम बात हैं लेकिन किसी की जान के साथ खेलना बिग बॉस के रूल के खिलाफ है...चलिए जानते हैं आखिर क्या कर डाला श्रीसंथ ने..
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : Voot
टास्क के दौरान किसी ने कैप्टेंसी के दावेदारों को हरी मिर्चें खिलाई तो किसी ने लाल मिर्च का घोल पिलाने पर मजबूर किया, किसी ने अंडे खिलाए तो किसी ने करेले का कड़वा जूस पीने को कहा। लेकिन कैप्टेंसी के दावेदार सोमी, मेघा और दीपक अपनी क्षमता की मिसाल देते हुए अड़े रहे और इस टास्क को खुद के लिए ही मुश्किल बनाते हुए दिखे। लेकिन इस दौरान श्रीसंथ कुछ और ही प्लान कर रहे थे। जिसकी दर्शकों ने भी कड़ी निंदा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : colors
बता दें कि टास्क की आड़ में श्रीसंथ ने सोमी से बदला लेने के लिए शर्मनाक हरकत की। लेकिन इससे पहले श्रीसंथ अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते बिग बॉस ने कार्य के संचालक शिवाशीष को कंफेशन रूम में बुलाकर श्रीसंथ की इस गंदी हरकत पर पानी फिरवा दिया। 

4 of 5
Somi Khan - फोटो : voot
कैप्टेंसी की दावेदारी से सोमी को बाहर करने के लिए श्रीसंथ घर के अंदर किचन में गए और एक कप में बर्तन धोने का लिक्विड सोप मिक्स करने लगे। इसके बाद वह इसी कप में दूध डालते हुए दिखे और उनकी पूरी तैयारी सोमी को ये घोल पिलाने की थी ताकि वह टास्क से बाहर हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
लेकिन श्रीसंथ की यह शर्मनाक हरकत घर में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसके चलते खुद बिग बॉस इस टास्क में कूद पड़े। बिग बॉस ने शिवाशीष को इस बारे मे बताया और श्रीसंथ को ऐसा करने से रोकने को कहा। लेकिन श्रीसंथ की इस हरकत की सोशल मीडिया पर निंदा हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें