फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में नजर सकते हैं ये कलाकार, यहां देखें शो के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

Mon, 05 Sep 2022 11:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शोज रहा है। यह शो अपने हर सीजन के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

विज्ञापन
1 of 9
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन का मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शोज रहा है। यह शो अपने हर सीजन के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बीते सीजन के खत्म होने के साथ ही फैंस बेसब्री से इस के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 16 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह शो जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है। ऐसे में शो शुरू होने से पहले ही हर कोई इस सीजन शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने को बेताब है। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं बिग बॉस 16 के संभावित कंटेस्टेंट के बारे में-

विज्ञापन

2 of 9
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत जहां

टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। हाल ही में सामने आए रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि बिग बॉस 16 के लिए मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। हालांकि इस बारे में अभी तक नुसरत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि नुसरत बिग बॉस 16 में नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन

3 of 9
पूनम पांडे - फोटो : insta

पूनम पांडे

बीते दिनों कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आ चुकी अभिनेत्री पूनम पांडे भी सलमान खान के इस शो में नजर आ सकती हैं। अक्सर विवादों में रहने वाली पूनम अपने बोल्ड लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अगर बिग बॉस के घर में पूनम की एंट्री होती है, तो दर्शकों को इस सीजन काफी बोल्डनेस में देखने को मिलेगी।

4 of 9
चारू असोपा - फोटो : Instagram

चारू असोपा

अपने तलाक को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा भी बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकती हैं। खास बात यह है कि चारू के साथ ही मेकर्स ने उनके पति राजीव सेन को भी इस शो के लिए अप्रोच किया है। ऐसे में अगर यह कपल बिग बॉस का हिस्सा बनता है तो इस सीजन काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

5 of 9
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

मुनव्वर फारूकी

कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप के विजेता रह चुके मुनव्वर फारूकी सलमान के इस शो के नए सीजन में नजर आने वाले हैं। इस बारे में सामने रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर इस सीजन के कन्फर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं। हालांकि इस सिलसिले में अभी तक कॉमेडियन और मेकर्स दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन

6 of 9
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया

फैजल शेख

हाल ही में रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नजर आए टिक टॉक स्टार फैजल शेख बिग बॉस के घर में कैद हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी के बाद अब फैजल सलमान के इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

विज्ञापन

7 of 9
शिविन नारंग - फोटो : सोशल मीडिया

शिविन नारंग

बिग बॉस 16 के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अभिनेता शिविन नारंग का नाम भी शामिल है। बीते कई समय से खबर आ रही है कि शिविन इस बार सलमान खान के शो का हिस्सा बनने वाले हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

8 of 9
Vivian Dsena - फोटो : Social Media

 

विवियन डिसेना

कलर्स टीवी के शो शक्ति में अपने किरदार के जरिए दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता विवियन डिसेना भी बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता विवियन सलमान खान के इस शो में नजर आएंगे।

विज्ञापन

9 of 9
जन्नत जुबैर - फोटो : insta

जन्नत जुबैर

मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जन्नत जुबैर हाल ही में रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नजर आई थीं। वहीं अब खबरें आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी के बाद जन्नत बिग बॉस के घर में कैद होने को तैयार हैं। हालांकि इस खबर की मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें