फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: रूबीना दिलैक ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग करने लगे उर्फी से तुलना

Mon, 05 Sep 2022 11:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों छोटे पर्दे पर छाई हुई हैं। बिग बॉस के बाद उनकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। तभी तो वह इस शो के बाद खतरों के खिलाड़ी और अब डांस रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। रुबीना इस समय कलर्स पर प्रसारित होने वाले डांसिंग शो झलक दिखला जा सीजन 10 में बतौर कंटेस्टेंट दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परफॉर्मेंस के लिए एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गईं।
विज्ञापन

2 of 4
रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आने वाले दिनों में शो में रूबीना जलपरी बनी हुई नजर आने वाली हैं। इसी वजह से वह इस लुक में शो के सेट पर दिखीं। लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने रुबीना के इस लुक की तुलना उर्फी जावेद से कर डाली।
विज्ञापन

3 of 4
रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कुछ लोग रुबीना को यह कहते हुए ट्रोल कर रहे हैं कि उनमें उर्फी की आत्मा घुस गई है तो कुछ ने उन्हें दूसरी उर्फी तक कह डाला। बता दें कि अपने नए शो के लिए एक्ट्रेस मोटी फीस चार्ज कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक एपिसोड के सात लाख रुपये ले रही हैं। रूबीना छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। अब तक वह कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। छोटी बहू, पुनर्विवाह और शक्ति जैसे सीरियल में वह काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रूबीना दिलैक, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 14 में  भी वह नजर आ चुकी हैं। अपने शानदार खेल के दम पर वह अंत तक बनी रहीं और विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। फिलहाल वह 'झलक दिखला जा 10' का हिस्सा हैं। इस शो में उनके साथ और भी कई सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें