बिग बॉस के घर में हाल ही में ओम स्वामी और रोहन मेहरा के बीच जो हुआ उससे ना सिर्फ घरवाले सकते में हैं बल्कि खुद बिग बॉस ने भी इसे लेकर कड़ा फैसला सुना दिया।
देखिए रोहन के लिए बिग बॉस का कड़ा फैसला -
#BiggBoss decides to punish @rohan4747 for his conduct with #OmSwami on #BB10! #Video pic.twitter.com/943VlWjtNm
— COLORS (@ColorsTV) December 29, 2016
विज्ञापन
2 of 5
एक टास्क के दौरान रोहन ने आवेश में आकर ओम स्वामी को थप्पड़ मार दिया और इसकी बिग बॉस ने कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही उन्होंने रोहन को घर से बेघर होने के लिए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। ये सुनकर जहां सभी घरवालों के होश उड़ गए वहीं रोहन आपा खो बैठे।
विज्ञापन
3 of 5
पूरे घर में उन्होंने हंगामा मचा दिया और खुद को घर से निकाल देने के लिए कहा। इतना ही नहीं बाद में रोहन ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।
.@rohan4747 gets highly annoyed with #BiggBoss's decision & loses his temper on #BB10! #Video pic.twitter.com/n1yR04c6PU
— COLORS (@ColorsTV) December 29, 2016
4 of 5
लोपा ने उन्हें समझाने की खूब कोशिश की और बाथरूम से निकालने के हर हथकंडे अपनाए लेकिन रोहन ने एक नहीं सुनी और कुछ भी खाने पीने से मना कर दिया और कहा कि वो ऐसे ही बाथरूम में तब तक बंद रहेंगे जब तक उन्हें घर से निकाल नहीं दिया जाएगा।