फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 12: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल रोहित शेट्टी के शो में नहीं आएंगी नजर, सामने आई बड़ी वजह

Thu, 19 May 2022 03:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिव्या अग्रवाल, रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापस आने वाला है। इस शो के जरिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी कमबैक करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये नया सीजन धमाकेदार होने वाला है। ये एक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। हाल ही में खबर आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल को खतरों के खिलाड़ी के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। दिव्या अग्रवाल ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने इसके लिए मना किया।
विज्ञापन

2 of 4
दिव्या अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी का खिताब हासिल करने के बाद दिव्या हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। इस समय उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें ऐसे रियलिटी शो से डर लगता है, लेकिन मौका मिलने पर वह इस बारे में सोचेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से खतरों के खिलाड़ी में आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 4
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या के साहसी अंदाज के लिए उन्हें इस शो के लिए बेस्ट माना जा रहा था। उनके पास डेट्स नहीं थी। हालांकि दिव्या कोशिश कर रही थीं कि किसी तरह डेट्स निकालें, लेकिन ये संभव नहीं हो सका, इसी वजह से अभिनेत्री ने इस शो को करने से मना कर दिया। 

 
विज्ञापन

4 of 4
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले अभिनेत्री करण कुंद्रा के साथ बेचारी गाने में भी नजर आई थीं। उन्होंने लॉकअप में भी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इस बार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में कई पॉपुलर कलाकार  हिस्सा लेने वाले हैं। अब तक इस शो के लिए शिवांगी जोशी, सृति झा, रुबीना दिलैक, तुषार कालसिया, राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल और मोहित मलिक को फाइनल  किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें