रिद्धिमा पंडित
- फोटो : Social Media
रिद्धिमा पंडित और प्रतीक सहजपाल का हुआ झगड़ा
प्रतीक सहजपाल की जबसे इस घर में एंट्री हुई है तबसे उनका लगातार किसी न किसी से झगड़ा देखने को मिल रहा है। शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल के बाद अब वो रिद्धिमा पंडित से बर्तनों को लेकर भिड़ते नजर आए। इन दोनों के बीच बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि रिद्धिमा ने साफ-साफ कह दिया कि वो किसी की नौकर नहीं है। यानी की बिग बॉस की सोमवार की शुरुआत ही पूरे ड्रामे के साथ हुई।