फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss ott: राकेश बापट ने शमिता के साथ किया ‘इश्क वाला लव', उनकी गर्दन पर बनाया खास टैटू

Sun, 29 Aug 2021 06:08 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बिग बॉस का ये सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है घर में कई रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआत में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती देखने को मिली थी तो वही दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई है। यहां तक कि पुराने कनेक्शन टूट गए और घर में नई जोड़ियां देखने को मिली, लेकिन इन सबके बीच अगर किसी का अगर रिश्ता बिग बॉस के घर में नहीं बदला तो वो हैं शमिता शेट्टी और राकेश बापट, जो शो की शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं।

शमिता शेट्टी के साथ किया ‘इश्क वाला लव’

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी बिग बॉस ने घरवालों को एक स्पेशल टास्क दिया। इस टास्क में घर में मौजूद सभी लड़कों को अपनी पार्टनर को खास महसूस करवाते हुए उनकी केयर करनी थी। इस टास्क में जहां प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच एक लव एंगल देखने को मिला। तो इन दिनों अपने प्यार को लेकर चर्चा में रहने वाला कपल शमिता शेट्टी और राकेश बापट भी किसी से पीछे नहीं रहे। इन दोनों के बीच टास्क के दौरान एक खास बॉंडिंग देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
शमिता की गर्दन पर बनाया टैटू

शमिता को अब तक वैसे तो राकेश ने हमेशा ही बिग बॉस के घर में स्पेशल महसूस करवाया है। लेकिन जब ये टास्क मिला तो उन्हें शमिता को इंप्रेस करने का मौका भी मिल गया। राकेश बापट ने टास्क के दौरान शमिता शेट्टी को फूट मसाज दी और इसी के साथ उनकी गर्दन पर एक बहुत ही खूबसूरत सा टैटू भी बनाया। इतना ही नहीं उन्होंने शमिता को खास महसूस करवाने के लिए उन्हें शोल्डर मसाज और बैक मसाज दी।
विज्ञापन

रोमांटिक डांस करके जीता प्रशंसकों का दिल

इस टास्क में अपने कनेक्शन को खास महसूस करवाने के साथ ही घर वालों को उनके साथ डांस भी करना था। इस टास्क में राकेश ने शमिता के साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन के गाने ‘इश्क वाला लव’ पर डांस किया। इन दोनों की केमिस्ट्री ने पूरी तरह से दर्शकों का दिल जीत लिया।


 

4 of 5
वूट - फोटो : Bigg boss
शमिता शेट्टी के साथ राकेश ने दिल का हाल किया बयां
 
राकेश बापट ने बिग बॉस के घर में हाल ही में शमिता शेट्टी के प्रति अपनी फीलिंग्स जाहिर की। सिर्फ इतना ही नहीं राकेश बापट ने शमिता शेट्टी के साथ अपने सभी मतभेदों को दूर करते हुए अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपने मानसिक तनाव और साथ ही अपने तलाक के बाद जिंदगी का उसपर कैसा असर हुआ इस बारे में साझा किया। साथ ही राकेश ने ये भी बताया कि उन्होंने बचपन से ही बहुत बुरा दौर देखा है। दोनों ने शो में एक मजबूत रिश्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
बढ़ रही है नजदीकियां

कनेक्शन टास्क के बाद जबसे शमिता शेट्टी ने दोबारा राकेश बापट को चुना है तबसे बिग बॉस के घर में इनके रिश्ते का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है। राकेश ने शमिता शेट्टी से मिले हार्ट के बाद अपनी खुशी जताते हुए कहा था, ‘एक कनेक्शन बनना शुरू हुआ है हमारा। आज अभी हम इस लेवल पर पहुंच गए हैं जहां हम हर चीज को परिपक्वता के साथ देखते हैं। हम एक दूसरे को समझते हैं। तुम्हारे साथ एक अपनापन है। हम अब उस स्तर पर हैं जहां हम चीजों को समझते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं’।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें