फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott: प्रतीक और नेहा भसीन ने बनाया बिग बॉस को मसाज पार्लर, देखिए वीडियो

Fri, 10 Sep 2021 12:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस घर में अब सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं। जिनमें दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, मुस्कान, निशांत, प्रतीक और नेहा भसीन शामिल हैं। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के बीच कनेक्शन तोड़ने के बाद से जहां एक तरफ राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच लगातार फासले बढ़ रहे हैं तो वही प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों न सिर्फ एक दूसरे को टास्क में सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि बिग बॉस के घर में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं।

बिग बॉस के घर को बनाया मसाज पार्लर

नेहा और प्रतीक अक्सर एक दूसरे को कभी गाना सिखाते तो कभी एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो की एक क्लिप फैन्स के साथ साझा की जिसमें इन दोनों ने बिग बॉस को मसाज पार्लर में तब्दील कर दिया। दरअसल इस वीडियो में पहले नेहा भसीन और उसके बाद प्रतीक नेहा को मसाज देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
घर वालों ने कहा दोनों में है प्यार 

जब बिग बॉस ने घर में कंटेस्टेंट्स को अपने-अपने पार्टनर को बदलने की छूट दी तो तुरंत ही इन दोनों ने अपने पार्टनर अक्षरा और मिलिंद गाबा का साथ छोड़कर एक-दूसरे को कनेक्शन के रूप में चुना। हालांकि अब खुद बिग बॉस ने घर में सभी का कनेक्शन खत्म करके हर कंटेस्टेंट को अकेले-अकेले खेलने की छूट दे दी है। जहां हर किसी के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं तो वही इन दोनों की दोस्ती लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
शो में दिखा लव-एंगल

प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच घर में लव एंगल की खूब चर्चा हो रही है। इन दोनों का रोमांस घर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कई घरवालों तक ने तो ये तक कह दिया कि नेहा भसीन को प्रतीक सहजपाल से प्यार हो गया है। नेहा भसीन और प्रतीक जबसे एक-दूसरे के कनेक्शन बने हैं ये दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। यहां तक कि नेहा प्रतीक को घर में सुरों का ज्ञान देती हुईं भी नजर आईं।

4 of 5
नेहा भसीन - फोटो : Instagram
दोनों का दिखा था रोमांटिक अंदाज
 
बिग बॉस द्वारा दिए गए एक टास्क में ये दोनों साफ तौर पर रोमांटिक होते हुए नजर आए थे। इस टास्क में पहले तो प्रतीक सहजपाल नेहा भसीन को लिपस्टिक लगाते और उनका मेकओवर करते हुए दिखे। मेकअप के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब भी दिखे। इसके बाद प्रतीक सहजपाल ने नेहा भसीन को शोल्डर मसाज और हेड मसाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद गाबा, नेहा भसीन - फोटो : Instagram
नेहा को बताया शैतान

मिलिंद गाबा से अपना कनेक्शन तोड़कर प्रतीक से अपना नया कनेक्शन बनाने वाली नेहा भसीन को मिलिंद गाबा ने शैतान बताया। एक मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मुझे धोखा दिया गया। अदला-बदली से ठीक 10 मिनट पहले नेहा मुझसे कह रही थी हम गेम साथ में खेलेंगे और एक-दूसरे का समर्थन करेंगे। मुझे हमेशा यही लगता था कि एक म्यूजिशियन का दिल साफ होता है, लेकिन वो शैतान है और बहुत प्लान करती हैं। ये चीजे सिर्फ ये बताती हैं कि वो कैसी इंसान हैं।  
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें