मिलिंद गाबा
- फोटो : Instagram
किसी एक के हाथ में पावर देना गलत
मिलिंद गाबा ने शो के फॉर्मेट पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘जब प्रीमियर नाइट हुई थी तो कनेक्शन चुनने की सारी पावर लड़कियों को दे दी गई थी, जोकि गलत है। मैं अक्षरा और दिव्या को जानता था और उनके साथ कनेक्शन बनाना चाहता था। नेहा को मैं एक म्यूजिशियन के रूप में जानता हूं, लेकिन कभी भी उससे बातचीत करने का मौका नहीं मिला। हालांकि उसने मुझे चुना और मैंने ये सोचकर उसके साथ जाने का निर्णय लिया कि मुझे लगा हमारा बॉन्ड बन सकता है। लेकिन मैं साफ तौर पर गलत था।