फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के घर के 'जय-वीरू' ने बाहर ऐसा किया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Thu, 08 Feb 2018 04:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikas and Hiten
बिग बॉस सीजन 11 में भाऊ के नाम से पहचान रखने वाले हितेन तेजवानी और घर के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की जोड़ीं घर में लाख झगड़ों के बाद भी बरकरार है। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुआ जहां इन्होंने फोटो  जिन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
vikas and hiten
बता दें कि हितेन को बिग बॉस के घर में भाऊ के नाम से बुलाया जाता था और और विकास गुप्ता घर में उन्हें बड़े भैया कहकर बुलाते थे। दरअसल दोनों की बॉन्डिग बहुती ही मजबूत थी। ये फोटोज विकास गुप्ता ने शेयर की है। साथ ही बड़े भैया का कैप्शन भी दिया है। फोटोज में दोनों काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Vikas and Hiten
बिग बॉस 11 देखने वाले सभी दर्शकों को याद होगा कि घर में दोनों की जोड़ी शो में पहले ही दिन से मशहूर थी और दोनों को जय-वीरू की जोड़ी कहा जाता था। यहां तक कि दोनों ने एक साथ मिलकर कई टास्क में बाजी भी मारी। हालांकि अंत में विकास, हितेन को घर से बेघर होने से बचा नहीं पाए। 

4 of 5
Vikas and Hiten
लेकिन शो के दौरान ये बाते भी चली थी कि विकास गुप्ता की चाल की वजह से हितेन को घर से बाहर होना पड़ गया। लेकिन विकास ने इस इल्जाम से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन आपको बता दें कि बेघर होने के बाद भी हितेन ने विकास को ही सपोर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikas and Hiten
वहीं, शो में हितेन और अर्शी की केमिस्ट्री को भी बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। हितेन, अर्शी और विकास तीनों ने मिलकर अपने-अपने अंदाज में घर में खुशनुमा माहौल बना दिया था। खबर है कि हितेन जल्ही एक डिजिटल फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हितेन को नया प्रोजेक्ट हाथ लगा है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें