फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकओवर के बाद Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट की खुल गई किस्मत, फिल्म में मिला बड़ा रोल

Mon, 12 Feb 2018 09:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lokesh Kumari Sharma
मेकओवर की वजह से चर्चाओं में रहीं बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी शर्मा की किस्मत खुल गई है। शो के करीब एक साल बाद उनके हाथ ऐसा प्रोजेक्ट लगा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Lokesh Kumari Sharma
खबरों की मानें तो लोकेश को बड़ी बजट की तमिल फिल्म मिल गई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट फेमस एक्टर को भी साइन किया गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Lokesh Kumari Sharma
इस फिल्म को 'तारा प्रोडक्शन ऑफ चेन्नई' ने प्रोड्यूस किया है जिसमें तमिल के तीन फेमस चेहरे दिखाई देंगे। सूत्रों की मानें तो लोकेश ने तमिल टैलेंट एजेंसी Crimson Dew Drops के साथ एक करार भी किया है जो उनकी ब्रांडिंग और पीआर को मैनेज करेगा। 

4 of 5
Lokesh Kumari Sharma
दिलचस्प बात यह है कि लोकेश ने अपना नाम भी बदल लिया है। उन्होंने अपना नाम लोकेश कुमारी शर्मा से लवी शरना कर लिया है और वह अब यही चाहती हैं कि लोग उन्हें इसी नाम से जानें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lokesh Kumari Sharma
आपको बता दें, लोकेश बिग बॉस सीजन 10 में आम आदमी के तौर पर शामिल हुई थीं। वह ज्यादा दिनों तक को शो में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं लेकिन लोगों का दिल जरूर जीत लिया था। हालांकि शो के बाद उनका मेकओवर लोगों को खूब पसंद आया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें