टीवी के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने दोस्त और सहकर्मी सुनील ग्रोवर से हुए झगड़े के बाद से करियर में गिरते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ अधिकतर कोई न कोई हादसा हो रहा है। सुनील ग्रोवर के कपिल का साथ छोड़ने के बाद कॉमेडी नाइट शो का टीआरपी गिरने लगा और मेकर्स को उसे बंद करना पड़ा।
इसके बाद कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हालांकि कपिल अब दोबारा टीवी पर आने की तैयारी कर रहे हैं। कपिल अपनी इमेज को इंप्रूव करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच एक कार्यक्रम को अटेंड करने कपिल दिल्ली पहुंचे थे और यहां भी उनके साध एक हादसा हो गया।