फेमस टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। वकेशन के दौरान किश्वर ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें पोस्ट की है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब इन्हीं तस्वीरों की वजह से किश्वर के पति सुयश राय को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
kishwer merchant
किश्वर मर्चेंट ने बिकनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जो उनसे फैंस को काफी रास आ रही है। इस तस्वीर के पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही किश्वर के पति और टीवी एक्टर सुयश ने ऐसा कमेंट कर दिया कि वह झट से यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
kishwer merchant
सुयश का कमेंट यूजर्स को खटक गया उसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। सुयश ने अपनी पत्नी की फोटो पर जो कमेंट किया है उसे हम यहां लिख भी नहीं सकते। इन तस्वीरों में किश्वर लाल रंग की बिकनी पहनी हुई हैं।एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'तुमने जो बोला वह बहुत गलत है। अगर तुम्हें इस तरह की ड्रेस पसंद नहीं तो मना कर दो।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'भाई पागल हो गया है क्या?'
सुयश ने पत्नी के पोस्ट पर जैसे की कमेंट किया वह चुटकियों में वायरल हो गया जिसके बाद उन्हें यूजर्स ने जमकर लताडा़। आपको बता दें, किश्वर और सुयश ने एक साथ बिग बॉस सीजन 9 में नजर आए थे। जिसके कुछ दिनों बाद इन दोनों ने शादी कर ली थी।