फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान के निजी पलों की तस्वीरें LEAK, वेलेंटाइन डे पर BF संग कर रही थीं मस्ती

Thu, 15 Feb 2018 05:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan
हिना खान बिग बॉस 11 के बाद अब श्रीलंका में नजर आईं। हिना के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी भी थे। टीवी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस ट्रिप की फोटोज भी शेयर की हैं। खबर है कि दोनों वेलेंटाइन डे और बर्थडे के खास मौके पर वहां पहुंचे हैं। चलिए आपको बतातें है कि आखिर दोनों में से किसका था बर्थडे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan
बिग बॉस 11 से सुर्खियों में आई टीवी सीरियल बहू 'अक्षरा' यानि कि हिना खान एक बार फिर चर्चा में हैं। शो में फाइनल की दहलीज से खाली हाथ घर लौटीं हिना खान कई दिनों तक हार के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाईं। लेकिन शो के ठीक एक महीने बाद वह ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ श्रीलंका में वेलेंटाइन डे और बीएफ का बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan
दोनों श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ठहरे हैं जहां दोनों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान हिना खान बेहद खूबसूरत दिखीं और उन्होंने कुछ फोटोज भी साझा किये हैं। बता दें कि हिना खान बिग बॉस 11 में आखिरी तक रही थीं। लेकिन फाइनल में शिल्पा शिंदे के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

4 of 5
hina khan
शो के खत्म होने के कई दिनों तक हिना खान ने न तो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया और न ही वे पब्लिकली कहीं स्पॉट हुईं । लेकिन इसके बाद वे अपने ट्विटर अकाउंट पर लाइव हुईं जहां उन्होंने बीएफ रॉकी के साथ शो में कंटेंस्टेंट रहे विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा से मिलने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina and Rocky
बता दें कि शो की कंटेस्टेंट अर्शी खान ने एक पार्टी रखी थी जिसमें उन्होंने हिना खान को भी इनवाइट किया था। लेकिन हिना इस पार्टी में नहीं गईं। यहां तक कि वह कलर्स चैनल के ही शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी नहीं गई। जबकि विकास गुप्ता, अर्शी खान, पुनीश शर्मा और शो की विनर शिल्पा शिंदे इस शो में पुहंची थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें