बिग बॉस 11 से मशहूर हुईं अर्शी खान ने अब ग्लैमर की दुनिया के साथ राजनीति में भी कदम रख दिया है। अर्शी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। यही नहीं पार्टी ने उन्हें मुंबई प्रदेश माइनरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। एक ओर अर्शी कांग्रेस में शामिल हुईं तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप से मुलाकात की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
arshi khan
- फोटो : social media
तेज प्रताप इन दिनों अपने परिवार और पार्टी से नाराज चल रहे हैं ऐसे में अर्शी खान के तेज प्रताप से मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस मुलाकात के बाद जब अर्शी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो मेरे दोस्त हैं इस वजह से राजनीति में उनका जितना भी सहयोग कर सकती हूं करूंगी।
विज्ञापन
3 of 5
arshi khan
- फोटो : instagram
अर्शी से जब पूछा गया कि क्या वो बिहार चुनाव में प्रचार करेंगी तो उन्होंने कहा कि कम से कम आने वाले 5 सालों तक वो ऐसा नहीं करने जा रहीं। तेज प्रताप से मुलाकात के बाद अर्शी खान बेहद खुश थीं। मुलाकात के दौरान उन्हें तेज प्रताप ने भगवत गीता गिफ्ट की।
4 of 5
arshi khan
- फोटो : social media
इससे पहले कांग्रेस में शामिल होने पर अर्शी खान ने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत ज्यादा समाज सेवा करते हैं। जैसा अच्छा काम ये करते हैं, उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है।'
अर्शी भोपाल की रहने वाली हैं ऐसे में उन्होंने बताया कि भोपाल लोकसभा सीट से जो भी उम्मीदवार होगा उसके लिए वो चुनाव प्रचार करेंगी। अर्शी ने कहा कि चुनाव में वो महिलाओं से जुड़े मुद्दे, बेरोजगारी और तीन तलाक पर काम करेंगी।