फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल ने मारी बाजी और मरने से बचीं जूही परमार तक , ये हैं टीवी की 5 बड़ी खबरें

Wed, 03 Apr 2019 12:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Juhi and Hina Khan - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : instagram
पार्थ और एरिका की अफेयर की खबरें तेज
'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में इन दिनों पार्थ सामथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि पार्थ और एरिका के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ रही है। खबरों की मानें तो पार्थ और एरिका एक दूसरे के लिए कुछ खास महसूस करने लगे हैं। हालांकि इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों की खबर पहले भी आई थी वहीं अब फिर से इन खबरों ने जोर पकड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Kapil Sharma Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
कपिल ने सिद्धू की वापसी पर किया खुलासा
कपिल शर्मा स्टाइलिश अवॉर्ड में पहुंचे। अवॉर्ड शो के दौरान कपिल से सिद्धू की वापसी को लेकर पूछा गया। कपिल ने कहा- 'सिद्धू आने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव तक तो उनके शो में वापसी होने की कोई जानकारी नहीं है।' कपिल के इस बयान से इस बात का संकेत तो मिल गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल के शो में वापसी चुनाव के बाद हो सकती है।

4 of 6
कॉमेडी शो - फोटो : Twitter
TRP में कपिल शर्मा के शो को जबरदस्त फायदा
टीवी की दुनिया में हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कई बदलाव देखने को मिले। बॉर्क रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के पहले नंबर पर रहा। नागिन 3 को पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दूसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर कुमकुम भाग्य रहा, वहीं द कपिल शर्मा शो की टीआरपी में जबरदस्त फायदा देखने को मिला। पिछले सप्ताह सातवें स्थान पर खिसका कपिल का शो इस सप्ताह चौथे नंबर पर रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
Hina Khan vacation in Maldives - फोटो : instagram
परिवार संग मालदीव में छुट्टियां मना रहीं हिना खान
टेलीविजन की कोमोलिका यानी कि हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव (Maldives) में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान (Hina Khan) ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही हिना ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना खान परिवार के साथ हॉलीडे एन्जॉय करती हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
juhi parmar - फोटो : instagram
पोस्ट शेयर कर जूही परमार ने किया बड़ा खुलासा
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस की विनर रह चुकीं जूही परमार एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे देख फैंस हैरान रह गए। जूही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, '21 मार्च यानी होली वाली रात को मेरी तबीयत खराब हो गई। उस समय मैं अपनी दोस्त आशका गोराडिया के घर पर थी । वो मुझे अस्पताल लेकर गई। मैं सांस नहीं ले पा रही थी लेकिन मेरी सारी रिपोर्ट्स ठीक थीं। मुझे लग रहा था कि मेरा दम घुट रहा है और मैं अगले पांच मिनट भी जिंदा नहीं रह पाऊंगी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें