फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: घरवालों से मिलकर रोएगा एक-एक कंटेस्टेंट, बिहारी बाबू तो आपको भी रुलाएगा

Sun, 09 Dec 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस में लड़ाई-झगड़ा और प्यार मोहब्बत के लिए कोई कमी नही है। शो में हर चीज बराबर देखने को मिलती है। बात करें इमोशनल ड्रामे की तो वो आज रात के एपिसोड में खूब देखने को मिलेगा। शो में अब रोहित, सुरभि, रोमिल, दीपक, करणवीर, दीपिका और सोमी खान ही बचे हैं। ऐसे में इन सबके घरवालें शो में दिखाई देंगे जिसके बाद सबके आंसू रुकने का नाम ही नहीं लेंगे...  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 12 - फोटो : twitter
शो में श्रीसंथ के बीवी बच्चे, दीपक ठाकुर के पिता, सुरभि के भाई अभिनव और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की पत्नी टिजय भी पहुंचीं। कुल मिलाकर घर का माहौल बिल्कुल फिल्म कभी-खुशी कभी गम वाला हो गया। जहां सब एक-दूजे को देख गला भर-भरकर रो रहे थे। शो पूरी तरह से भावुक हो गया और बाकी के सदस्य भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बता दें कि आज रात के एपिसोड में टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी नजर आ सकते हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
आपको बता दें कि इस दौरान दीपक के पिता ने रोमिल से कहा कि वह अपने बेटे की वजह से पहली बार प्लेन में बैठे हैं और एक हजार रुपये का जूता भी पहना है। श्रीसंथ की पत्नी भी भावुक नजर आएंगी। लेकिन इस दौरान वह श्रीसंथ को बात-बात पर टारगेट करने वाली सुरभि राणा पर भी जमकर बरसेंगी। 

 

4 of 5
bigg boss
घर में करणवीर अपनी पत्नी टिजय और दोनों बेटियों को देखकर फूट-फूटकर रोते नजर आएंगे। एक तरह से आज रात का शो एक फैमिली शो होगा जिसे देख रोना ही रोना आएगा। लेकिन रोमिल, दीपिका और सोमी खान के घरवालों से कोई आया है या नहीं ये पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
आखिर में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी माहौल गमगीन कर दिया। श्रीसंथ पत्नी को देखे रो पड़े। वहीं, भुवनेश्वरी ने सुरभि राणा को भी तगड़ी फटकार लगाई। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें