Megha Dhade
- फोटो : twitter
मेघा ने कहा - 'उनके साथ नाइंसाफी हुई है। यही दुआ करूंगी कि वो अपनी जिंदगी फिर से जिए।' मेघा ने कहा - 'श्री गेम के अंदर एकदम रियल है। वो जैसे हैं वैसा ही दिखाते हैं। मैं चाहती हूं श्रीसंथ या फिर दीपिका में से कोई इस शो को जीते।' आपको बता दें, 'बिग बॉस' 12 फिनाले से महज 3 हफ्ते दूर है। घर में अब 8 सदस्य बाकी हैं। इन सदस्यों में श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, सुरभि राणा, करणवीर, सोमी खान और रोहित हैं।