बिग बॉस के सीजन 11 में इस वीकेंड के वार पर सपना चौधरी के बेघर होने की चर्चाएं हैं, लेकिन ऐसा होना नामुनकिन लग रहा है। देखिए ऐसे सबूत जो इस दावे की पुष्टि करते हैं कि क्यों नहीं बेघर हो सकतीं सपना चौधरी...
पढ़ें: बिग बॉस का अब तक का सबसे चौंकाने वाला फैसला, सपना चौधरी घर से आउट!
विज्ञापन
2 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : self
बंपर वोटिंग
डांसर सपना चौधरी के घर के बाहर लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हैं, जो कि हर बार नॉमीनेट होने वाली सपना चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोट दे रहे हैं। ऐसा ही इस बार भी हुआ। पिछले सप्ताह एक लाख से ज्यादा वोट हासिल कर चुकीं सपना चौधरी को इस बार भी एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सपना चौधरी
गिरती TRP
माना जा रहा है कि सपना चौधरी को हर बार नॉमीनेट करना संयोग नहीं, मेकर्स की मजबूरी है, ताकि सपना चौधरी के फैंस उसे घर में बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कर सकें। यही कारण है कि सपना चौधरी के पक्ष में हो रही वोटिंग का आंकड़ा हर सप्ताह बढ़ रहा है। यही कारण है कि बिग बॉस की TRP भी बढ़ी।
4 of 6
सपना चौधरी
वोट फॉर सपना
डांसर सपना के साथी कलाकारों ने सपना के सपोर्ट में गाना निकाला है। इस गाने का टाइटल vote for sapna है। सपना के लिए वोट की डिमांड करते इस गाने को अजय हुड्डा ने लिखा है। वहीं गगन हरियाणवी ने इसे गाया है। गाने का म्यूजिक बूटा सिंह ने दिया है जबकि रैप मैट्रिक्स का है। ये गाना वायरल हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
सपना चौधरी, बिग बॉस 11
- फोटो : SELF
विज्ञापनों' से बढ़े फैंस
सपना चौधरी को मिल रहे इतने सारे वोट्स के पीछे एक वजह यह है कि हरियाणा के कुछ स्थानीय अखबारों में बकायदा उनके फैन्स ने विज्ञापन छपवाकर लोगों से अपील की है कि वह सपना को वोट करें, साथ ही वह प्रक्रिया भी समझाई है कि वह किस तरह वोट कर सकते हैं।
'लव बाइट' और 'टैटू'
डांसर सपना चौधरी की हरियाणा या वेस्ट यूपी के साथ-साथ जब मुंबई में जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। यही कारण है कि बिग बॉस के घर में शामिल सपना चौधरी दो दो-दो बॉलीवुड आइटम नंबर्स- 'लव बाइट' और 'टैटू' रिलीज हुए, जो हिट हो चुके हैं, ऐसे में अगर फैसला वोटिंग से होता है तो सपना कभी बेघर नहीं हो सकतीं।