फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: करेक्टर पर उठे सवाल तो रो पड़ीं सपना चौधरी, बंदगी-पुनीश को सुनाई खरी खरी

Sun, 26 Nov 2017 04:01 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Chaudhary
बिग बॉस के सीजन 11 में इस सप्ताह शुरू से ही तल्‍ख तेवर के चलते डांसर सपना चौधरी घरवालों के निशाने पर रहीं। करेक्टर पर सवाल उठे तो सपना सह न पाईं और फूट फूट कर रो पड़ीं। मौके पर पहुंचे प्रियांक शर्मा ने सपना चौधरी को गले से लगाकर सांत्वना दी। जानिए, सपना को क्या-क्या बोला गया?

पढ़ें:- बंदगी-पुनीश की KISSING पर भारी पड़े सपना चौधरी के पैंतरे, Bigg Boss फायदे में
विज्ञापन

2 of 5
Sapna Chaudhary
दरअसल, मौजूदा समय में घरवाले दो गुटों में बंटे हुए हैं। एक तरफ हिना, सपना, लव और प्रियांक हैं, जबकि दूसरी ओर विकास, अर्शी, पुनीश, बंदगी और शिल्पा हैं। हितेन और आकाश बीच की कड़ी बने हैं। ऐसे में सपना जब हिना के साथ खड़ी थीं तो अर्शी पास आईं और बोलीं कि पुनीश और बंदगी उसके बारे में क्या-क्या बात करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sapna Chaudhary
अर्शी खान आगे सपना को बताती हैं कि पुनीश ने उससे कहा था कि इसके शोज क्लासी नहीं मासी होते हैं। जहां तरह-तरह से लोग आते है। वहां देखने आने वालों का कोई स्टैंडर्ड नहीं होता है लोग कट्टे लेकर आते हैं और उठाकर ले जाते हैं। इस वजह से सपना को सिक्योरिटी रखनी पड़ती है। इसे सुनकर सपना भड़क जाती हैं।

4 of 5
Arshi Khan
अर्शी फिर भी चुप नहीं होती और बंदगी के बारे में बताती हैं कि बंदगी कह रही थीं कि जब भी सपना बोलती हैं तो मुंह से गंद ही निकालती हैं। ये सुनकर सपना का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच जाता है और वह सबके सामने कहती हैं 'मैं कम से कम बंदगी-पुनीष की तरह शो में रहने के लिए लव स्टोरी तो नहीं बनाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी
सपना आगे बोलती हैं कि मेरी शक्ल चाहे कैसी भी हो लेकिन मेरी जुबान और दिल आइने की तरह साफ है इनकी तरह मैं कभी नहीं बन सकती। ये बोलते बोलते सपना भावुक हो गई और रोने लगी। प्रियांक अभी उस चुप करवा रहा होता है, इतने में शिल्पा की बात सुनकर फिर सपना अंदर आती है और उसे भी फटकार देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें