फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरपी के मामले में 'अनुपमा' का छिना ताज, 'क्योंकि...2' नहीं इस शो ने पहले नंबर पर बनाई जगह

Thu, 18 Dec 2025 02:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

49 Week TRP List: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। कई सीरियल्स ने टॉप 5 पांच में जगह बनाई है। हर बार की तरह इस बार भी 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हालांकि पहले नंबर पर एक नया शो आ गया है।
विज्ञापन
1 of 5
टीआरपी - फोटो : अमर उजाला
49वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। लिस्ट में पहले नंबर के लिए हर बार की तरह इस बार भी 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में संघर्ष देखने को मिला। दोनों सीरियल टॉप पांच में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं, लेकिन पहले नंबर पर एक रियलिटी ने कब्जा किया है। आइए जानते हैं किस शो को कितनी रेटिंग मिली है? 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 19 के फिनाले में कार्तिक आर्यन-अनन्या और सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले नंबर पर कौन सा शो?
टीआरपी की लिस्ट में इस बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' पहले नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा। इसकी रेटिंग 2.2 है। हाल ही में 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसकी वजह से इसे अच्छी रेटिंग मिली। पहले नंबर पर जगह बनाने के लिए टीवी सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जद्दोजहद होती थी। हालांकि इस बार दोनों ही सीरियल पहले नंबर पर काबिज होने से चूक गए।
विज्ञापन

3 of 5
अनुपमा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' जो पिछली बार टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर था, अब दूसरे नंबर पर आ गया है। इसने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को कड़ी टक्कर दी है। इसकी रेटिंग 2.1 है। वहीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' तीसरे नंबर पर है। इसकी रेटिंग 2.0 है।

बड़ी कामयाबी की तरफ बढ़ी 'होमबाउंड', करण जौहर ने की दुआ की गुजारिश, अनुपम खेर ने जताई ये उम्मीद

4 of 5
लाफ्टर शेफ्स - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स'
इस बार टीआरपी की लिस्ट में चौथे नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स' है। इसे 1.9 रेटिंग मिली है। कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो को दर्शकों ने इस बार पिछले हफ्ते से ज्यादा प्यार दिया है। पिछले हफ्ते चौथे नंबर पर 'उड़ने की आशा' सीरियल था। इसको 1.8 रेटिंग मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीरियल 'तुम से तुम तक' में शरद केलकर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पांचवें नंबर पर कौन?
पिछली बार की तरह इस बार भी टीआरपी की लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस सीरियल को 'लाफ्टर शेफ्स' के बराबर 1.9 रेटिंग मिली है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें