फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान ने दिया ईशा को ऐसा टास्क, क्यों लेना पड़ा गया एक्ट्रेस को शालीन का नाम?

Sun, 05 Jan 2025 11:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 18 के प्रतियोगी को ऐसा टास्क दिया, जिसमें प्रतियोगियों के पसीने छूट गए। ईशा सिंह के लिए तो यह टास्क काफी मुश्किल रहा है, उनसे सलमान खान ने वो बात स्वीकार करवा ली, जो वह अब तक सबसे छिपा रही थीं। 

विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 18 में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान बिग बॉस 18 के होस्ट के तौर पर शो के प्रतियोगियों को अकसर ही मुश्किल टास्क देते हैं। वक्त-वक्त पर उनकी क्लास भी लेते हैं। हाल ही में सलमान खान ने बुल राइडिंग वाला टास्क प्रतियोगियों को दिया। जिस बुल पर बैठकर कई प्रतियोगियों ने वो बात भी स्वीकार कर ली, जिसे वह अब तक मानने को राजी ना थे। यह बात ईशा सिंह पर ज्यादा लागू होती है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @eishasingh
टास्क में लिया ईशा ने शालीन का नाम 
कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड हुआ है, जिसमें सलमान ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों को बुल राइड टास्क करने को कह रहे हैं। बुल जब तक रोका ना जाए या प्रतियोगी खुद उससे गिर ना जाए तब, तक उसे राइड करना है। साथ ही बीच-बीच में बुल राइड टास्क की स्पीड भी बढ़ा दी जाएगी। ईशा सिंह ने सबसे पहले यह टास्क किया। जब बुल राइड टास्क कर रही थीं तो सलमान ने सवाल किया कि क्या ईशा का स्वभाव शालीन है? तो ईशा ने मना कर दिया। फिर बुल राइड की स्पीड बढ़ा दी गई। ऐसे में ईशा ने स्वीकार कर लिया कि हां, उनका स्वभाव शालीन है। इस पर सभी प्रतियोगी हंसने लगे। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
ईशा सिंह की मां ने कहीं अहम बातें - फोटो : इंस्टाग्राम@eishasingh

ईशा- शालीन भनोट के अफेयर की खबरें 
शालीन या शालीन भनोट का नाम बिग बॉस 18 में लिए जाने की वजह ये हैं कि ईशा और उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें आ रही हैं। इस बात को अब तक ईशा ने छिपाकर रखा था। ऐसे में सलमान ने कहीं ना कहीं टास्क के जरिए ईशा से यह बात स्वीकार करवा ली कि उनका कोई ना कोई कनेक्शन तो शालीन से है।

 

4 of 5
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

शो में अविनाश के नजदीक 
एक तरफ तो ईशा और शालीन भनोट के रिलेशनशिप में होने की बात सामने आ रही है। वहीं बिग बॉस 18 में वह एक दूसरे प्रतियोगी अविनाश के साथ नजदीकियां बढ़ाती हुई दिखीं। अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ईशा और अविनाश ने शो में बने रहने के लिए लव एंगल प्लान किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजत दलाल-करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

बाकी प्रतियोगियों ने भी किया टास्क 
ईशा सिंह के अलावा रजत दलाल और करणवीर मेहरा ने भी बुल राइड वाला टास्क किया। जहां तक करण की बात है तो वह इस समय बिग बॉस 18 में सबसे मजबूत प्रतियोगी माने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें