'बिग बॉस 17' का सफर अब अपने चरम है। हर एक कंटेस्टेंट खुद को शो में बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। धीरे-धीरे हर किसी के पत्ते खुल रहे हैं, और असली व्यक्तित्व सामने आ रहा है। शो, फिनाले की ओर कदम बढ़ा रहा है। बिग बॉस का फैमिली वीक शुरू हो चुका है, और यह काफी धमाकेदार लग रहा है। हालिया एपिसोड में शो में अंकिता लोखंडे की मां और सास दोनों शिरकत करती नजर आईं। वहीं, अंकिता लोखंडे की सास ने उन्हें लेकर नेशनल टेलीविजन पर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। अब अंकिता लोखंडे की सास पर टीवी की चर्चित अभिनेत्री रश्मि देसाई पलटवार करती नजर आई हैं।