टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन आज आखिरकार शुरू हो चुका है। जैसे-जैसे प्रीमियर नाइट में सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से मिलवा रहे हैं, वैसे-वैसे बीबी हाउस का तापमान बढ़ता जा रहा है।मेकर्स इस शो को पिछले सीजन से ज्यादा पॉपुलर बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिलेगी, जिनके बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे। अब तक 'बिग बॉस 16' के लिए 18 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से अभी कुछ का नाम कंफर्म हो चुका है, उन्हीं में से एक हैं अब्दू रोजिक। चलिए जानते हैं बीबी हाउस में कैद होने वाले अब्दू रोजिक आखिर हैं कौन?