फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun Govil: एयरपोर्ट पर 'भगवान राम' को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम,आस्था ऐसी कि हर कोई रह गया हैरान

Sat, 01 Oct 2022 06:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

80 के दशक का मशूहर पौराणिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के बीच पहले की ही तरह लोकप्रिय है। साल 1987 में शुरू हुए इस शो ने पॉपुलैरिटी के मामले में उस दौर के सभी सीरियल को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
1 of 4
Arun Govil - फोटो : Social media

80 के दशक का मशूहर पौराणिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के बीच पहले की ही तरह लोकप्रिय है। साल 1987 में शुरू हुए इस शो ने पॉपुलैरिटी के मामले में उस दौर के सभी सीरियल को पीछे छोड़ दिया था। कहा जाता है कि इस शो को लेकर लोगों के अंदर इस कदर दीवानगी थी कि टीवी पर इसके शुरु होते ही लोग सब कुछ छोड़ टीवी से चिपक जाते थे। टीवी पर रामायण के आते ही सड़कें वीरान हो जाती थीं। इस शो और इसके कलाकारों का देशभर में काफी प्यार और सम्मान मिला था। इस सम्मान की झलक आज भी देखने को मिलती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस शो के कलाकारों के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान साफ नजर आ रहे है। 

विज्ञापन

2 of 4
Arun Govil - फोटो : Social media
रामानंद सागर की रामायण में नजर आए सभी किरदार हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। इस शो में राम की भूमिका में नजर अरुण गोविल और सीता के किरदार में दिखीं दीपिका चिखालिया लोगों के बीच इतने लोकप्रिय हो गए कि उन्हें असल में ही भगवान मानने लगे। असल जिंदगी में उन्हें देखते ही लोग उनके आगे नत मस्तक हो जाते थे। अरुण गोविल  का यह प्रताप आज भी वैसा ही है। हाल ही में अभिनेता को लेकर ऐसी ही बानगी देखने को मिली।
विज्ञापन

3 of 4
Arun Govil,Deepika Chikhalia,Sunil Lahri - फोटो : Social media

दरअसल, एक्टर हाल ही में संभाजीनगर पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अभिनेता को देखते ही एक महिला भावुक हो गई और पैरों में झुककर उन्हें प्रणाम करने लगी। सामने आए इस वाक्ये के वीडियो में उस महिला को देख ऐसा लग रहा है मानो उसे राम मिल रहे हों। इतना ही नहीं अभिनेता को देख महिला की आंखों से आंसू भी बहने लगे। वहीं, वीडियो में एक्टर उस महिला से उठने का अनुरोध करते भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।


विज्ञापन

4 of 4
रामायण - फोटो : Social media

यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल को देख लोगों इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी कई बार उनके साथ ऐसे वाक्ये होते रहे हैं। रामायण के बाद से ही लोग उन्हें राम के रूप में ही देखते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि एक बार उन्हें सिगरेट पीते देख एक व्यक्ति उनसे काफी नाराज हुआ था, जिसके बाद एक्टर ने  सिगरेट छोड़ दी थी। रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए ही 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दोबारा रामायण का प्रसारण शुरू किया था। उस समय भी इसने व्यूवरशिप के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें