टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन हर रोज दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज दे रहा है। शो के हर नए एपिसोड में फैंस को कुछ ना कुछ नया और मजेदार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर घर में कई सारे हंगामे और विवाद देखने को मिले। इतना ही नहीं गौतम विग के एक फैसले की वजह से सभी घरवाले ना सिर्फ उनके खिलाफ हो गए, बल्कि गौतम को जमकर खरी-खोटी भी सुनाते नजर आए।