टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं। घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े और मनमुटाव बढ़ते ही जा रहे हैं। शुरुआत से ही विवादों में रहा यह शो अब हर दिन कोई न कोई हंगामे की वजह से चर्चा में रहता है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए वीकेंड एपिसोड में एक बार फिर घर वालों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े देखने को मिले, जब शो के होस्ट करण जौहर ने सभी घरवालों को एक-दूसरे की हकीकत से रूबरू कराया।