टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ वापसी कर चुका है। शो के नए सीजन के शुरू होते ही घर के अंदर काफी वाद-विवाद और तकरार देखने को मिल रही है। शो को शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं और तीन दिनों में ही घर वालों के बीच मतभेद और मनमुटाव होने शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में हाल ही में मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी घर वालों के बीच तकरार देखने को मिली।