'बिग बॉस' का नया सीजन शुरू हो चुका है। शो में आए सभी कंटेस्टेंट में तजाकिस्तान से आए अब्दु रोजिक की क्यूटनेस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'बिग बॉस 16' को आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और अब्दु की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अब्दु का नटखट अंदाज और क्यूटी सी स्माइल शो के अंदर ही नहीं बाहर भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अब्दु की स्वीमिंग स्किल ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को डरा भी दिया।