'बिग बॉस 16' में साजिद खान की एंट्री पर जमकर विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शो के मेकर्स को फटकार लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, टीवी जगत के सितारे भी 'बिग बॉस' में साजिद खान की एंट्री पर भड़के हुए हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने मीटू मूमवेंट का आरोप लगाया था। इस लिस्ट में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल था। वहीं, अब शर्लिन चोपड़ा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से स्टैंड लेने की बात कही है।