छोटे पर्दे का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन अब अपना आधे से भी ज्यादा सफर पूरा कर चुका है। इस सीजन में शुरू से ही बीबी हाउस के इस बार के कंटेस्टेंट्स के माता-पिता अपने बच्चों के लिए काफी मुखरता से बोलते नजर आए हैं। जहां शो में पहले सुंबुल, टीना और शालीन के माता-पिता का सामना हो चुका है, वहीं अब एक और कंटेस्टेंट की मम्मी ने अपनी बेटी का पक्ष रखते हुए वीजे एंडी की क्लास लगाई है। निमृत कौर आहलुवालिया की मम्मी इंद्रपीत कौर ने वीजे एंडी को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल, वीजे एंडी ने निम्रत कौर को कई बार बॉडी शेम करने के साथ-साथ उन्हें रोती सरदारनी भी कहकर पुकारा है। ऐसा करने की वजह से वीजे एंडी निमृत की मम्मी के निशाने पर आ गए हैं।