बिग बॉस का घर अक्सर चर्चा में रहने के अलावा विवादों में भी बना रहता है। शो के हर सीजन में घर के अंदर रिश्तो के बनने और बिगड़ने का सिलसिला देखने को मिला है। इसी क्रम में बिग बॉस के नए सीजन में भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। बिग बॉस 16 को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है और अब घर में अंदर रिश्तो में कई बदलाव और उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों जहां प्रियंका और अर्चना की दोस्ती में दरार देखने को मिली तो वहीं लेटेस्ट एपिसोड में घर के कुछ सदस्यों के बीच दूरियां नजर आई।