फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: इस सीजन के पहले एलिमिनेशन का हुआ एलान, बिग बॉस के घर से बाहर हुई यह हसीना

Sun, 16 Oct 2022 12:51 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू होते ही काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो के नए सीजन में दर्शकों को शुरुआत से ही हंगामे और धमाके देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू होते ही काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो के नए सीजन में दर्शकों को शुरुआत से ही हंगामे और धमाके देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड एपिसोड में एक बार फिर मनोरंजन का डबल डोज देखने को मिला। एक तरफ जहां सलमान खान ने शालीन भनोट की जमकर क्लास लगाई तो वहीं इस सीजन घर से एलिमिनेट हुए पहले सदस्य के नाम का भी ऐलान किया गया।

विज्ञापन

2 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

हर बार की तरह इस बार भी वीकएंड एपिसोड कई सारे धमाके और हंगामे लेकर आया। बीते हफ्ते घर में लगातार अपनी बदतमीजी की वजह से चर्चा में रहे शालीन को जहां सलमान खान ने जमकर लताड़ लगाई तो वहीं शो में बतौर मेहमान नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत ने घरवालों के साथ मिलकर काफी मस्ती भी की। हालांकि अंत में इस सीजन के पहले एलिमिनेशन का एलान किया गया, जिसे हर कोई हैरान रह गया।

Bigg Boss 16: वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर लगाई लताड़, कहा- शो में आकर एहसान नहीं किया

विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इस हफ्ते एलिवेशन के लिए 5 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था। इन पांच सदस्यों में शालीन भनोट, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, एमसी स्टैन और गोरी नागोरी के नाम शामिल थे। शालीन को जहां बिग बॉस में उनकी हरकतों की वजह से नॉमिनेट किया था तो वहीं घर में भेदभाव पूर्ण बातें करने की वजह से टीना, श्रीजिता, एमसी स्टैनऔर गोरी को गौतम द्वारा नॉमिनेट किया था। इसी क्रम में सलमान खान ने बिग बॉस के पहले एलिमिनेशन का एलान किया।

टीना दत्ता के पिता ने कसा सुंबुल तौकीर के पापा पर तंज, बोले- अपनी बेटी को उठाने के लिए...

विज्ञापन

4 of 4
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया

एलिमिनेट हुए सदस्य के नाम का एलान करते हुए सलमान खान ने बताया कि अभिनेत्री श्रीजिता डे शो से बाहर हो चुकी हैं और इसके साथ ही वह इस सीजन घर से बाहर होने वाली पहली सदस्य भी बन गई हैं। श्रीजिता का नाम सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया क्योंकि घर के सदस्यों से लेकर दर्शक तक उन्हें इस शो में एक दमदार कंटेस्टेंट के रूप में देख रहे थे। ऐसे में उनके एलिमिनेशन से हर कोई हैरान है।


शलाीन भनोट की इस हरकत पर आग बबूला हुए सलमान खान, भड़कते हुए बोले- कोई वीआईपी नहीं हो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें